Sunday , 6 October 2024

हरियाणा में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम! हथियारों और बारूदों के साथ आतंकवादी गिरफ्तार!

नेश्नल\ करनाल:- हरियाणा की पुलिस ने आंतकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के करनाल की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों से पुलिस ने भारी मात्रा में गोलियां, बंदूक और बारूद का कंटेनर बरामद किया है।

देश को दहलाने की थी तैयारी:-

जानकारी जो सामने आ रही है, ये आंतकवादी देश को दहलाने वाली बड़ी साजिश की प्लानिंग करके आए थे। बताया जा रहा है कि चारों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ से हो सकता है। इनको पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर इन्हें काबू किया है।

खालिस्तानी आतंकी का था साजिश के पीछे हाथ!

करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए युवकों का नाम गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर व भुपिंदर है। जानकारी के मुतबिक खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से फिरोजपुर में ये हथियार भेजे थे। इसमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है।

Read More Stories:- हिमाचल में जमकर बरसे ओले! सड़क पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, दिन में ही छा गया अंधेरा!

करनाल की पुलिस ने आंतक की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। समय रहते ये आतंकी काबू किए हैं। फिल्हाल इस पुलिस इन आंतकियों के बैकग्राउंड की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *