Sunday , 6 October 2024

शादी में डांस के दौरान हुआ दो युवकों में विवाद, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र डेस्क- महाराष्ट्र के नागपुर से हाल ही में एक हैरतंअगेज घटना सामने आई है, जिसमे एक नाबालिग ने एक लड़के को चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। बात केवल इतनी सी थी कि दोनों एक शादी में आसपास डांस कर रहे थे, उसी समय लड़के ने युवक को धक्का दे दिया था।  इससे लड़के के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने युवक की जान ही ले ली। प्राप्त खबर के अनुसार, मृतक की पहचान राहुल गायकवाड़ के तौर पर हुई है। उसकी आयु 27 वर्ष थी।

चाकू से किया हमला
पुलिस के अनुसार, दोनों नागपुर के कटोल क्षेत्र में एक शादी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। जब वो डांस कर रहे थे, उसी वक़्त राहुल ने लड़के को साइड करते हुए धक्का दे दिया था। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। नाबालिग लड़के का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव और राहुल पर चाकू से हमला कर दिए।

Read More Stories:

पुलिस ने कहा कि राहुल को घायल स्थिति में मायो हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया मगर उपचार के चलते राहुल ने दम तोड़ दिया। पुलिस अफसर के अनुसार, नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *