Friday , 20 September 2024

हरियाणा में इतने दिनों तक झेलना पड़ेगा गर्मी का सितम, गर्म हवाओं के चलते तापमान में और वृद्धि

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में आने वाले तीन दिनों तक काफी गर्मी पड़ने के आसार हैं। गर्म हवाओं के थपेड़े आपको झुलसाने का काम कर सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तीन दिन तक हीट वेब यानि गर्म हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने महेंद्रगढ़, भिवानी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, हिसार और सिरसा गर्म हवाओं के कारण प्रभावित रहेंगे इसकी पूरी संभावना है। गर्म हवाओं के चलने से दिन के तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

दिन के तापमान में हल्की होगी बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में 31 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इतनी धूप गेहूं की फसल के लिए कृषि विज्ञानी सही नहीं बताते हैं। इस तापमान में गेहूं का दाना सिकुड़ जाता है और पैदावार कम होने की संभावना बन जाती है। कृषि विज्ञानी अक्सर गेहूं के लिए 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के तापमान को सही मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *