Friday , 20 September 2024

CM बनने से पहले ही एक्शन मोड में भगवंत मान, पूर्व मंत्रियों और विधायकों की वापिस ली सिक्योरिटी

पंजाब डेस्क: पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले ही भगवंत मान ने बड़ा फैसला किया है। भगवंत मान ने सभी पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सिक्योरिटी वापस लेने का फैसला किया है। भगवंत मान ने करीब 122 नेताओं की सिक्योरिटी वापिस ली है।

राजा वडिंग के पास है सबसे ज्यादा सिक्योरिटी

बता दें, 369 के करीब पुलिस के जवानों और कमांडोज को सुरक्षा से हटाया गया। इस लिस्ट के मुताबिक, राजा वडिंग के पास सबसे ज्यादा सिक्योरिटी है।

वेणु प्रसाद प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त

जान लें कि भगवंत मान ने अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह से भी सिक्योरिटी वापस ले ली है। इसके अलावा भगवंत मान ने वेणु प्रसाद को प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया। वो 1991 बैच के आईएएस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *