Friday , 20 September 2024

भगवंत मान ने CM पद की शपथ लेने से पहले की बड़ी नियुक्ति, इस अधिकारी को बनाया प्रधान सचिव

पंजाब डेस्क: पंजाब में चुनाव जीतने के बाद सीएम पद की शपथ लेने जा रहे भगवंत मान ने शासन में कई फेर-बदल करने शुरू कर दिये हैं। इस बीच उन्होंने पहली नियुक्ति की है, जिसमें वेणु प्रसाद को प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया। वेणु 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने पुराने मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस ली है। मंत्रियों के पास 15-20 सुरक्षाकर्मी वापस लिए गये, वहीं 122 वीआईपी लोगों की सुरक्षा में भारी कटौती की गई है।

16 मार्च को शपथ लेंगे भगवंत मान

राज्यपाल से मुलाकात कर भगवंत मान ने पंजाब में नई सरकार के गठन का दावा किया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने बताया की, ” वे 16 मार्च को भगत सिंह के गांव खटकर कला में 12.30 बजे शपथ लेंगे।” मान ने आगे कहा कि अच्छी कैबिनेट देंगे. जो पंजाब में पहले फैसले नहीं हुए वो फैसले लिए जाएंगे। राज्यपाल से मिलकर समर्थन पत्र दे दिया है. पंजाब के सभी लोगों को शपथ में आने का नयौता है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के घर-घर से लोग इस शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे।

ग्रहण की तैयारियां हुईं शुरू

पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथग्रहण समारोह के लिए नवांशहर में शहीद भगत सिंह के गांव खटकरकलां में जोरो-शोरों से तैयारियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *