Friday , 20 September 2024

शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर कर डाली हत्या

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के जयपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहांपर, एक शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका काम पर फैक्ट्री चली गई। बता दें, पुलिस को चार दिन पहले प्रेमी का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हत्या की आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पूरा सच पुलिस के सामने उगल दिया है। आरोपी प्रेमिका के मुताबिक, वह उससे जबरन संबंध बनाने की काशिश कर रहा था। इसलिए उसे गला घोंटकर मार डाला। आरोपी महिला के अपने प्रेमी के साथ दो साल से अवैध संबंध थे। आरोपी के मोबाइल में पुलिस को अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की तह में जाने की कोशिश कर रही है।

दो साल से थे अवैध संबंध
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि, हत्या का शिकार हुआ सुभाष कुमावत (27) किराये का मकान लेकर रह रहा था। सुभाष की हत्या करने वाली उसकी प्रेमिका विनोद कंवर के पास स्थित मकान में रहता थी। दोनों के बीच करीब दो साल से अवैध संबंध थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि, विनोद के पति और उसके घरवालों को उसके अवैध संबंधों का पता भी चल गया था। विनोद ने पुलिस को बताया कि, सुभाष उसके साथ दो साल से संबंध बना रहा था। वह उसे अपने साथ रखने की बात भी कह रहा था। इसका पता उसके पति को चल गया था।

Read More Stories:

इसके कारण विनोद की पति से अनबन चल रही थी। इस अनबन के चलते उसने अपने पति के खिलाफ देहज का मुकदमा भी दर्ज करवाया था। विनोद के पति को सुभाष पर शक होने पर वह अपनी पत्नी को गांव भी ले गया था लेकिन, विनोद जिद करके वापस जयपुर आकर रहने लग गई थी। पति की अनुस्थिति में सुभाष उसके घर आता था और संबंध बनाकर वापस चला जाता था। आरोपी विनोद ने बताया कि, सुभाष गत एक महीने से से काफी परेशान कर रहा था। उसने उसके अश्लील वीडियो बना रखे थे। संबंध बनाने से मना करने पर खुद को मारने व उसे मारने की धमकी देता था।

कड़ाई से की पूछताछ
आरोपी विनोद ने पुलिस को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने हत्या की बात शाम तक किसी को नहीं बतायी. शाम को पति को सुभाष के पास भेजा कि वह उसे चाय पिलाने के लिये बुला लाये। लेकिन विनोद का पति जब सुभाष के कमरे में पहुंचा तो उसे उसकी लाश मिली। इस पर उसने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया। विनोद पुलिस के सामने पूरी तरह से अनजान बनी रही। लेकिन पुलिस ने जब सुभाष के मोबाइल में विनोद के अश्लील वीडियो मिले। इस पर पुलिस ने विनोद से कड़ाई से पूछताछ की। इससे वह टूट गई और उसने पुलिस के सामने सच्चाई बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *