Friday , 20 September 2024

रूस-यूक्रेन के बीच 13वें दिन भी जंग जारी, सूमी में बमबारी से 2 बच्चों सहित करीब 9 लोगों की मौत

इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 13वें दिन भी जंग जारी है। युद्ध के 13वें दिन रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है।

जिसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर जाते हैं। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस कदम को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। यूक्रेन ने कहा कि रूस लगातार उन पर हमले कर रहा है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पिछले महीने विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।

मारियुपोल में 300,000 नागरिकों को बंधक बनाने का आरोप
यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया कि रूस ने मारियुपोल में 300,000 नागरिकों को बंधक बनाया। आईसीआरसी मध्यस्थता के साथ समझौतों के बावजूद मानवीय निकासी को रोक रहा है। कल निर्जलीकरण से एक बच्चे की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *