Thursday , 19 September 2024

भतीजी के प्रेम प्रसंग से गुस्साए चाचा ने ले कर डाली हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के औरेया जिले से नाबालिग लड़की की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी लड़की के चाचा हैं और उन्होंने भतीजी को प्यार करने की सजा दी थी। दरअसल बीते 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली की कुएं में एक लड़की की लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि, नाबालिग की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद लाश को कुएं में फेंक दिया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस को किया गुमराह
तीनों आरोपियों ने भतीजी की हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शिवम नामक लड़के पर आरोप जड़ दिया। दअसल, नाबालिग लड़की का शिवम से मिलना जुलना था, जो कि उसके परिवार को पसंद नहीं था। मृतक लड़की के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के प्रेमी को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली। इस केस को सुलझाने के लिए एक टीम का गठन किया गया। मृत लड़की के कॉल डिटेल्स निकाले गए।

Read More Stories:

भतीजी की हत्या
इस दौरान पुलिस यह भी पता चला कि परिवार के लोगों को लड़की का प्रेमी से मिलना जुलना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर घर पर झगड़ा होता था। जैसे- जैसे जांच आगे बढ़ती गई वैसे ही पुलिस कई अहम सुराग मिलते गए। जब हत्या के असली कातिलों का पता चला तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मृतक लड़की के चाचाओं को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की गई, तो पता चला कि अपनी भतीजी की हत्या के पीछे की वजह है प्रेम प्रसंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *