Friday , 20 September 2024

पंजाब: चलती कार में राहुल गांधी पर शख्स ने फेंका झंडा, चेहरे पर जा लगा

पंजाब डेस्क: पंजाब में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल चुनावी रण में दिन रात जुटे हुए हैं। तो वहीं बीते कल राहुल गांधी ने पंजाब में सीएम चेहरे का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के लुधियाना में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हो गई। एक शख्स ने राहुल गांधी की चलती कार में झंडा फेंका जो राहुल गांधी के चेहरे पर जा लगा।

किसने राहुल गांधी की गाड़ी में फेंका झंडा?

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की चलती कार में झंडा फेंकने वाला शख्स यूथ कांग्रेस का नेता नदीम खान है। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। उसके खिलाफ ये कहकर कार्रवाई नहीं की गई है कि उसकी राहुल गांधी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *