Monday , 7 April 2025

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग ने बेटों सहित थामा AAP का हाथ

पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में मौके की नजाकत को देखते हुए नेता दल बदल रहे हैं। तो वहीं चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री रहे जगमोहन सिंह कांग ने अपने दोनों बेटों यदविंदर सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग के साथ आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।

अरविंद केजरीवाल ने किया पार्टी में स्वागत

दिल्ली सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में एंट्री दी। इस दौरान पार्टी के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा भी दिखाई दिए। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग खरड़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे।

राघव चड्ढा ने ट्वीट कर ये कहा.

राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा, ‘पंजाब कांग्रेस से खफा जगमोहन सिंह कांग अपने बेटों और युवा कांग्रेस नेताओं यदविंदर और अमरिंदर के साथ आप में शामिल हो गए हैं। वह 3 बार कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है. आप पंजाब हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है।’ वहीं आप पंजाब ने इस मौके की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा है, ‘खरड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगमोहन कांग आप की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर अपने परिवार के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

आप में शामिल होने पर कांग ने खुशी जताई

अरविंद केजरीवाल ने जगमोहन सिंह कांग और उनके बेटों का अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में हमारी ही जीत होगी। जबकि कांग ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में आकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम पंजाबियों के हित के लिए काम करेंगे. केजरीवाल जी की पार्टी ने आम लोगों के कल्याण के लिए बड़े जरूरी काम किए हैं, हमें भी इसके लिए सेवा का मौका मिलेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *