Thursday , 19 September 2024

बेटे के साथ माता वैष्णो देवी गई थी झज्जर की महिला, भगदड़ में हुई मौत

हरियाणा डेस्क:  नए साल पर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने कई श्रद्धालुओं की भगदड़ में मौत हो गई। तो वहीं हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी कस्बे की पाना बैठान निवासी ममता भी भगदड़ का शिकार हुई। महिला की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो मातम छा गया। ताऊ के लड़के सतबीर ने बताया कि ममता (38) अपने बेटे आदित्य (20) के साथ 30 दिसंबर को घर से नए साल पर माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए गई थी।

शनिवार सुबह जब दर्शन करने के लिए लाइन में लगी हुई थी तो भवन परिसर के पास एकाएक भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने के बाद उसका बेटा आदित्य उससे बिछड़ गया और भगदड़ में ममता की  मौत हो गई। भगदड़ के कुछ देर बाद आदित्य को पता चला की मां की मौत हो गई।  

5 साल पहले पति की हो चुकी है मौत

ममता के पति सुरेंद्र की करीब 5 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। लड़का आदित्य 12 वीं कक्षा पास करके कॉलेज में एडमिशन लिया है, लड़की कशिश(17) 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। ममता की मौत से परिवार सदमे में है। बेरी से ममता के परिवार के सदस्य कटरा के लिए रवाना होग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *