Sunday , 6 October 2024

डीएम ने फरियादी लड़की से शादी रचाकर पेश की मिसाल

दरअसल हम बात कर रहे हैं वर्तमान रायबरेली जिलाधिकारी संजय खत्री की। संजय खत्री इससे पहले गाजीपुर जिले के डीएम थे। इस दौरान एक फरियादी लड़की उनसे कोई परेशानी लेकर आई थी।

इस दौरान डीएम को ये नहीं पता था कि ये अनजान लड़की एक दिन उनकी जीवन संगिनी बन जायेगी। उस दौरान धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू हुआ। बात बढ़ी तो दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वादा किया और पिछले 19 नवंबर को हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ सात फेरों में बंध गए। संजय गाजीपुर में तैनाती के दौरान जिस युवती से मिले थे अब वह उनकी पत्नी हैं।

युवती अपनी समस्याओं को लेकर डीएम से मिलती थी। गाजीपुर से तबादले के बाद डीएम ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी सामान्य परिवार से हैं। संजय खत्री वर्तमान समय में रायबरेली डीएम हैं। संजय को लेकर मंत्री ओम प्रकाश ने बवाल किया था इसके बाद उनका तबादला रायबरेली हो गया था। फ़िलहाल दोनों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *