Friday , 20 September 2024

देश में ओमिक्रोन के मामलों ने बढ़ाई टेंशन, इस राज्य में धारा 144 लागू

नेशनल डेस्क- देश में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है और इन बढ़ते मामलों ने देश की देंशन को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। बता दें, देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1270 हो गई है, जिसमें से सबसे अधिक ओमिक्रॉन के 450 केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में भी सबसे अधिक तेजी से ओमिक्रॉन के केस मुंबई में बढ़ रहे हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत मुंबई में प्रतिबंधों को 15 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

धारा 144 लागू
मुंबई पुलिस ने लोगों को समुद्र तटों, खुले मैदानों, सैरगाहों, उद्यानों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक जाने पर रोक लगा दी है। आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 , जिसके तहत पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर मुंबई में प्रतिबंध है। मुंबई पुलिस ने नागरिकों को शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस ने इससे पहले 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक शहर में धारा 144 लागू की थी, जो अब बढ़ा कर 15 जनवरी कर दिया गया है।

Read More Stories:

महाराष्ट्र सरकार ने शादियों, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों और अंत्येष्टि में उपस्थिति पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। आदेश में कहा गया है, “विवाह या किसी अन्य सामाजिक, राजनीतिक या धार्मिक आयोजन के मामले में उपस्थित लोगों की अधिकतम संख्या 50 व्यक्तियों तक सीमित होगी। वहीं अंतिम संस्कार में उपस्थित लोगों की अधिकतम संख्या 20 तक सीमित हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *