Friday , 20 September 2024

शर्मनाक: पादरी ने लूटी मासूम की इज्जत,पत्नी ने भी दिया साथ बनाया अश्लील वीडियो

नेशनल डेस्क-  गुजरात के अहमदाबाद के तापी जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर सोनगढ़ गाँव में एक पादरी को 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है। कथिततौर पर लड़की के साथ बलात्कार करने के इस मामले में पादरी का साथ देने पर उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। पादरी पर आरोप है कि, उसने दुष्कर्म के दौरान लड़की का वीडियो भी बनाया और फोटो खींची। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना मई महीने की है। लेकिन, पीड़िता ने इस संबंध में शिकायत अब जाकर दी है। पुलिस को संदेह है कि शायद फोटो और वीडियो वायरल होने के डर से लड़की ने शिकायत नहीं दी थी।

DSP कर रहे मामले की जांच-पड़ताल
पुलिस का कहना है कि, पीड़िता को लगातार उसकी तस्वीरें और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पादरी की शिनाख्त बलीराम कोकनी और पत्नी की पहचान अनीता के रूप में हुई है। इन दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहाँ से पुलिस को इनकी चार दिन की रिमांड सौंपी गई है।

Read More Stories:

अब इस मामले में तापी के DSP पड़ताल कर रहे है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि, पीड़िता खेती में मजदूरी का कार्य करती है और वहाँ वह अपने माता-पिता के साथ जाती थी। वहीं आरोपित पादरी ने उसे अकेले मिलने के लिए कहा और दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *