Friday , 20 September 2024

किसान आंदोलन से घर लौट रहे किसानों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 2 की मौत

हरियाणा डेस्क: किसान आंदोलन से घर लौट रहे पंजाब के किसानों के साथ हरियाणा के हिसार में हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-9 पर किसानों की ट्रॉली को गांव ढंडूर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब के मुक्तसर साहिब निवासी किसान सुखविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुए आठ किसानों में से दो को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक और किसान अजयप्रीत ने भी दम तोड़ दिया।

दोलन खत्म होने के बाद पंजाब जा रहे थे किसान

मिली जानकारी के अनुसार, आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब के किसान नेशनल हाईवे -9 से होते हुए पंजाब जा रहे थे।  मृतक किसानों की पहचान 38 वर्षीय सुखदेव सिंह तथा 32 वर्षीय अजयप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। जबकि घायल किसान की पहचान रघुबीर सिंह के तौर पर हुई है। घायल रघुबीर सिंह को हिसार के अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस घटना से गांव आसा बुट्टर में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *