Thursday , 19 September 2024

कार के संतुलन खोने से हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

झारखंड डेस्क- झारखंड के धनबाद से एक दुखद घटना सामने आई है जहां पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हो गई और उसी के चलते एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार ड्राइवर, 1 बच्चा दो महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार की गति तेज होने की वजह से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि, धनबाद के गोविन्दपुर के हिन्द होटल के निकट ये दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार की गति तेज होने की वजह से चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। धनबाद के एसपी ने बताया कि, घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। पुलिस के बड़े पदाधिकारी खुद इसकी जांच कर रहे हैं।

Read More Stories:

शादी समारोह में शामिल गए थे लोग
पीड़ित परिवार के लोगों को इसकी सूचना दे दी गयी है। वहीं गोविन्दपुर थाना के थाना प्रभारी ने बताया कि, सभी लोग संभवत एक ही परिवार से थे और रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र के रहने वाले थें। संभवत किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थें। परिवार के लोगों को सूचित कर दिया गया है। घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *