Thursday , 19 September 2024

Gurugram: घर में घुसकर 6 लोगों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत 4 की हालत गंभीर

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बदमाशों को न तो पुलिस का डर है और न ही कानून का खौफ। आए दिन अपराध के नए-नए मामले देखने को मिलते हैं। तो वहीं अब एक और मामला सामने आया है। यहां गुरूग्राम के कासन गांव के पूर्व सरपंच के घर में दिवाली की पूजा के बाद लगभग साढ़े आठ बजे पूरा परिवार त्योहार मना रहा था। इस दौरान छह हथियार बंद युवकों ने हमला कर दिया। उसी दौरान खिड़की से घात उनकी ओर से चली गोली में दो की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में एक हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा है। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है।

आपसी रंजिश के चलते खेला गया खूनी खेल

जांच में ये सामने आया है कि, आपसी रंजिश के चलते ये खूनी खेल खेला गया है। आईएमटी थाना पुलिस घायल के बयान पर चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *