Friday , 20 September 2024

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के करमतरा गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के लोगों ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं उसकी पत्नी और दो बच्चों की लाश घर के कुएं से बरामद हुई है। 32 वर्षीय डोमन साहू का परिवार खेत में धान की मिंजाई करने के लिए गया हुआ था। घर पर डोमन, उसकी 29 वर्षीय पत्नी वेदिका और दोनों बच्चे 3 वर्षीय काव्या व 2 वर्षीय पीयूष मौजूद थे।

पत्नी के कूदने के बाद ही डोमन ने लगाया फंदा

इसी दौरान पहले वेदिका अपने दोनों बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पत्नी के कूदने के बाद ही डोमन ने भी अपने घर से आधा किलोमीटर दूर बने ब्यारे में फांसी लगा ली। वहीं घर पर वेदिका, पीयूष और डोमन भी नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो डोमन का शव उसके ब्यारे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। डोमन के पड़ोसियों ने बताया कि डोमन काफी सीधा साधा व्यक्ति था।

Read More Stories:

दंपती के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं है। परिजन ने बताया कि कुएं के करीब 15 फीट नीचे पानी है। पानी निकालने के लिए दो फीट का होल छोड़कर बाकी हिस्सा ढंका हुआ है। आशंका है कि पहले बच्चों को फेंका और उसके बाद स्वयं वेदिका कुएं में कूदी। क्योंकि इतने छोटे से होल से सभी का एक साथ कूदना संभव नहीं है। इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *