Friday , 20 September 2024

40 वर्षिय सेवादार ने 15 साल की मासूम के साथ की ऐसी घिनौनी हरकत, वॉट्सऐप पर भेजता था अश्लील मैसेज

नेशनल डेस्क- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक किशोरी को कथित तौर पर परेशान करने और अश्लील मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने कालकाजी मंदिर के 40 वर्षीय सेवादार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि, अमर कॉलोनी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और 12 पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि, वह अपने पिता के साथ रोजाना कालकाजी मंदिर जाती थी और मंदिर में एक सेवादार अमित उससे पूजा के दौरान मिला था। इसके बाद दोनों ने नंबरों का आदान-प्रदान किया।

Read More Stories:

किशोरी को भेजे अश्लील वॉट्सऐप मैसेज

आरोपी अक्सर उसे घूरता था, लेकिन लड़की ने कई बार उसकी इन हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, इससे आरोपी का मनोबल और बढ़ता गया और उसने किशोरी को अश्लील वॉट्सऐप मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए। अधिकारी ने बताया कि, जब उसके माता-पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने माफी मांगी, लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर से उसे परेशान करने लगा और धमकी देने लगा। अधिकारी ने कहा कि, आरोपी ने लड़की की एक फोटो क्रॉप कर ली और उसे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया, जिसे सभी लोग देख सकते थे। पुलिस ने बताया कि, वह सराय जुलेना का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *