Thursday , 19 September 2024

विधवा बहू ने अपने ही ससुर के खिलाफ लगाया दुष्कर्म का आरोप,कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

नेशनल डेस्क- नोएडा में सनसनीखेज मामला सामना आया है। बहू ने अपने ससुर के खिलाफ रेप का प्रयास और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव की है। पुलिस उपायुक्त बृदा शुक्ला ने बताया कि सोरखा गांव की रहने वाली एक महिला की शादी सर्फाबाद गांव के रहने वाले यशपाल नामक व्यक्ति से हुई थी। महिला का आरोप है कि, शादी के समय से ही उसके ससुर की नीयत खराब थी।

आरोप के मुताबिक, ससुर ने कई बार बहू से रेप करने का प्रयास किया। उसने ससुर की हरकतों की जानकारी अपने पति को बताई। आपबीती सुनकर पति काफी नाराज हो गया और उसने अपने पिता के साथ मारपीट की लेकिन, फिर भी महिला का ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अंत में परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने बताया कि, अपने पिता की घिनौनी हरकत से आहत होकर बेटा खुदकुशी कर चुका है।

Read More Stories:

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

महिला की शिकायत के अनुसार 2018 में उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला का कहना है कि, पति की मौत के बाद भी उसके ससुर की खराब नीयत बनी रही। उसने कई बार उसके साथ रेप करने की कोशिश की। किसी तरह उसके चंगुल से बचकर महिला अपने मायके लौट आई। उन्होंने बताया कि, पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की गई है, और थाना सेक्टर-49 में महिला के ससुर सूरज यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *