Thursday , 19 September 2024

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मचाया कहर, अब तक 18 लोगों की मौत

केरल डेस्क- केरल के दक्षिण मध्य हिस्से में भारी बारिश दर्ज की गई और इसी कारण कई स्थानों पर अचानक आई बाढ़ से भूस्खलन हुआ जिससे कम से कम अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब दर्जन भर से अधिक लोग लापता हो गए। बारिश की वजह से यहां पर हालात बदतर हो गए हैं। राज्य सरकार ने बचाव कार्य के लिए सेना से मदद का आग्रह किया है। देश के इस दक्षिणी राज्य में बारिश की वजह से कई लोग घायल हो गए। वहीं कई लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य के सबसे अधिक बांध अपनी क्षमता से ज्यादा भर गए हैं। भूस्खलन के कारण पहाड़ों में बसे कई छोटे कस्बे गांव से कट चुके हैं।

खराब मौसम के कारण प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस दमकल

कोट्टयम, इडुकी पथनमथिट्टा जिलों के पहाड़ी इलाकों में कुछ ऐसी स्थिति सामने देखने को मिली है। यहां पर वर्ष 2018 2019 की विनाशकारी बाढ़ का मंजर देखने को मिला। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि, स्थिति नियंत्रण में है भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। दावे के बावजूद राज्य पुलिस दमकल विभाग की राहत टीम बाढ़ खराब मौसम के कारण प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच सकी है।

Read More Stories:

स्थिति गंभीर

केरल के सीएम पिनराई विजयन के अनुसार स्थिति गंभीर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नवीनतम मौसम पूर्वानुमान संकेत दे रहा है कि हालात अब इससे अधिक खराब नहीं होने वाले हैं। अधिकारियों के अनुसार थलसेना, वायुसेना नौसेना के जवान कोट्टयम के कूट्टीकल इडुकी के पेरुवनथानम पहाड़ी गांव पहुंच गए हैं। यहां पर नदी कई घरों को अपने साथ बहा ले गई। वहीं कई लोग विस्थापित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *