Friday , 20 September 2024

VIDEO: सुखबीर सिंह बादल पर फूटा प्रदर्शनकारी किसानों का गुस्सा, चलते वाहन पर फेंका जूता

नेशनल डेस्क: लंबे समय से चला आ रहा किसान आंदोलन लखीमपुर खीरी घटना के बाद अब और ज्याया उग्र हो गया है। किसानों का नेताओं पर जमकर गुस्सा फूट रहा है। इस बीच पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर जूता फेंका।

पंजाब के जालंधर में शनिवार की रैली से पहले ही डीएवी विश्वविद्यालय के पास किसानों ने सुखबीर बादल का विरोध किया। इस बीच जब उनका वाहन करीब से निकला तो किसानों ने उनके काफिले पर जूते फेंके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *