Friday , 20 September 2024

हरियाणा ने हासिल किया कोविड वैक्सीनेशन के लिए 2 करोड़ का लक्ष्य, मंत्री अनिल विज ने साझा की जानकारी

हरियाणा डेस्क: देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है। कोरोना वैक्सीन के क्षेत्र में भारत सबसे आगे है। विश्व के 18 बड़े देशों में मिलाकर जितना वैक्सीनेशन हो रहा है, उससे कई ज्यादा अकेले भारत में लोगों को कोरोना के खिलाफ वैक्सीन लगाई जा रही है। तो वहीं हरियाणा ने भी बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। हरियाणा ने आज यानी कि गुरूवार को कोविड वैक्सीनेशन के लिए 2 करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी जानकारी

ये खास जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी है। आज के दिन 1,47,92,987 लोगों को पहली खुराक और 52,67,220 वैक्सीन की दूसरी खुराक के साथ ये लक्ष्य हासिल किया गया है। हरियाणा में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का आंकड़ा जारी किया गया। जिसके तहत हरियाणा में 18 वर्ष से अधिक आयु के वैक्सीनेशन के लिए पात्र व्यक्तियों की संख्या 1,90,69,418 है।

Read More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *