Thursday , 19 September 2024

अरविंद केजरीवाल एकबार फिर बने ‘AAP’ के राष्ट्रीय संयोजक, कार्यकर्ताओं से कही ये खास बात

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी का लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। वहीं पार्टी नेताओं- पंकज गुप्ता और एन डी गुप्ता को सचिव और पार्टी कोषाध्यक्ष चुना गया है। इन तीनों पदाधिकारियों का कार्यकाल 5 साल का होगा। बता दं, अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बने हैं।

हमारी पार्टी सेवा के लिए बनी है- केजरीवाल
इस दौरान केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, उनकी पार्टी में कोई भी किसी भी प्रकार के पद का लालच न करे। हमारी पार्टी सेवा के लिए बनी है। अन्य पार्टियों में पद के लिए इतनी लड़ाई होती है कि कई बार पार्टी टूट जाती है। मैं नहीं चाहता कि हमारी पार्टी के लिए भी लोग ऐसा कहें। इतनी सेवा कीजिए कि मैं खुद आपके पाद किसी पद को ग्रहण करवाने के लिए चलकर आऊं।

Read More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *