Sunday , 15 September 2024

VIDEO: काबुल में तालिबानी आतंकियो ने की जश्न की फायरिंग, 3 की मौत 12 घायल

इंटरनेशनल डेस्क:  तालिबान ने पंजशीर प्रांत में बढ़त बनाने का जश्न मनाते हुए शुक्रवार रात को हवा में गोलीबारी की। इस दौरान 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 12 लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

स्थानीय अफगान समाचार एजेंसी ने इस घटना की जानकारी दी। तालिबान ने दावा किया था कि उन्होंने पंजशीर घाटी पर नियंत्रण कर लिया है और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा (एनआरएफए) को हरा दिया है।इस बीच, सोशल मीडिया पर कई वीडियो में लोगों को अपने रिश्तेदारों को अस्पताल ले जाते हुए भी दिखाया गया है।

https://twitter.com/i/status/1433961943732162562

अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन को एक दिन के लिए टाल दिया गया

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद के अनुसार, अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। सरकार के गठन से संबंधी घोषणा शुक्रवार को की जानी थी। मुजाहिद ने कहा कि नई सरकार के गठन की घोषणा अब शनिवार को की जाएगी। 

Read More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *