Friday , 20 September 2024

बोम्मई के मुख्यमंत्री रहने तक, बीएस येदियुरप्पा को मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की बोम्मई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कैबिनेट मंत्री वाली सुविधाएं दी हैं। ये सुविधाएं बोम्मई के मुख्यमंत्री रहने तक जारी रहेंगी। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) के अवर सचिव ने शनिवार को यह आदेश जारी किया। डीपीएआर के प्रोटोकॉल विंग के आदेश में उल्लेख किया गया है कि जब तक वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पद पर रहेंगे, येदियुरप्पा को कैबिनेट स्तर के मंत्री की सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कैबिनेट रैंक के मंत्री को वाहन, आधिकारिक आवास समेत कुछ भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं। येदियुरप्पा अब एक सरकारी बंगले, वाहन, 11 कर्मचारियों और सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा का उपयोग करना जारी रख सकते हैं। तमाम अटकलों के बीच बी एस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था। भाजपा की 75 वर्ष की उम्रसीमा को लेकर बनी नीति के तहत उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा था। इस नीति के तहत येदियुरप्पा अब विधायक के अतिरिक्त किसी अन्य पद पर नहीं रह सकते हैं। पार्टी ने बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *