Thursday , 19 September 2024

पहलवान बजरंग पुनिया की जीत से झूम उठे गृहमंत्री अनिल विज, इस तरह मनाई खुशी


नेशनल डेस्क:
टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार रेसलर बजरंग पुनिया की कुश्ती में शानदार जीत हुई है। कुश्ती में भारत के स्टार रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पुनिया ने कज़ाकिस्तान के पहलवान को हराया।

मंत्री विज ने बांटे लड्डू

तो वहीं जहां देश जीत की खुशी में झूम उठा हैं, वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को लड्डू खिलाकर पहलवान बजरंग पुनिया के पदक लाने के जीत की खुशी मनाई। विज ने कहा कि, अभी और कई पदक देश की झोली में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *