Friday , 20 September 2024

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने से चूकीं गोल्फर अदिति, PM मोदी ने कहा कुछ ऐसा..

नेशनल डेस्क: भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक शानदार प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गईं। तीन राउंड तक पदक की दौड़ में बनी हुई थीं। चौथा स्थान भी अदिति के लिए हर मायने में सराहनीय कहा जाएगा। अपना दूसरा ओलंपिक खेल रहीं अदिति रियो ओलंपिक में 41वें स्थान पर रही थीं। लेकिन टोक्यो में अदिति ने शुरू से ही शानदार प्रदर्शन किया तीसरे राउंड की समाप्ति तक टॉप-3 में बनी रहीं।

चार राउंड में 15-अंडर स्कोर 269 जुटाने वाली 23 साल की अदिति से पहले यह मुकाम कोई भारतीय हासिल नहीं कर सका है। भारत के लिए खेलों में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, जिमनास्ट दीपा करमाकर निशानेबाज जॉयदीप कर्माकर ने जो मुकाम हासिल किया है, अदिति का प्रदर्शन हर लिहाज से उससे मेल खाता है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये कहा..

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक की प्रशंसा की और कहा कि, वह टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से भले चूक गईं हों लेकिन उन्होंने एक मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘बेहतरीन खेलीं अदिति। टोक्यो 2020 में आपने शानदार कौशल और संकल्प का प्रदर्शन किया। आप पदक से मामूली अंतर से चूक गईं, लेकिन इसमें अब तक किसी भी भारतीय ने जो हासिल किया आप उससे कहीं आगे निकल गईं और आपने एक मिसाल कायम की है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *