Thursday , 10 April 2025

पत्थर में बदलती जा रही है 5 महीने की मासूम, इस भयानक बीमारी के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

नेशनल डेस्क: ब्रिटेन में एक ऐसी बीमारी सामने आई है, जिसे जानकर हरकोई हैरान है। सोशल मीडिया पर भी ये खबर काफी वायरल हो रही है। दरअसल,  पांच महीने की बच्ची पत्थर में बदल रही है। यह एक आनुवांशिक स्थिति के कारण हो रहा है, जिसमें पीड़ित की मांसपेशियां हड्डियों में बदल जाती हैं।

यह बीमारी करीब बीस लाख लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति में होती है

इस साल 31 जनवरी को लेक्सी रॉबिंस का जन्म दूसरी आम बच्ची की तरह ही हुआ था। बस वह अपने अंगूठे और पैर की अंगुलियों को हिला नहीं पाती थी। जिसके बाद चिंतित परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जीवन हर लेने वाली बीमारी फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकंस प्रोग्रेसिवा (एफओपी) का पता चलने में कुछ वक्त लगा। यह बीमारी करीब बीस लाख लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति में होती है।

Read More Stories

इस बीमारी से मनुष्य का शरीर पत्थर में बदल जाता है

एफओपी कंकाल के बाहर हड्डियों के गठन और उसकी गतिविधियों को रोकता है। माना जाता है कि यह मांसपेशियों और संयोजनी ऊतकों को हड्डी में बदल देता है। इस तरह आमतौर पर इस तरह की स्थिति से मनुष्य का शरीर पत्थर में बदल जाता है। इस तरह की बीमारी का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है।

बच्ची की मां का ये कहना है

तो वहीं, लेक्सी की मां एलेक्स ने बताया कि, हमें शुरू में यह बताया गया कि उसे एक सिंड्रोम है और वह शायद चल नहीं पाएगी, लेकिन हमें इस पर विश्वास ही नहीं हुआ क्योंकि वह मजबूत है और लातें मारती हैं। उन्होंने कहा कि वह रात भर सोती है, मुस्कुराती है और लगातार हंसती रहती है। मैनें उसे शायद ही कभी रोते देखा है। लेक्सी के माता-पिता ने इसका इलाज खोजने के लिए शोध के लिए धन जुटाना शुरू किया है। साथ ही अन्य माता-पिता को जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *