Monday , 7 April 2025

देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ मामूली विवाद, जमकर बरसी इंटे और लाठियां

हरियाणा डेस्क: फतेहाबाद के रतिया इलाके में आज दो पक्षों में बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि ईंट और डंडे बरसाए गए। घटना में एक महिला के गंभीर चोटें आईं जिसे उपचार के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झगड़े और ईंट बरसाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन महिला कृष्णा ने बताया कि कुछ नशेड़ी किस्म के लोग उसकी बेटी के साथ छेड़छाड करते हैं, बार बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं माने तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। जब आरोपियों को पुलिस को शिकायत देने के बारे पता चला तो तैश आकर वे पीडि़ता के घर पहुंच गए।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

आरोप है कि उन्होंने उस पर और उसके परिवारों वालों पर हमला कर दिया और ईंटों और डंडों से वार किया। घटना में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि आरोपी लोग नशेड़ी किस्म के हैं और इलाके में नशा बेचने का धंधा भी करते हैं। आरोप यह भी है कि पुलिस को उनके इस गोरखधंधे के बारे में पता होने के बावजूद वह आंखे मूंदे हुए हैं। पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *