Thursday , 19 September 2024

नशेड़ियों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, नशे की तस्करी करता नाइजिरियन युवक गिरफ्तार

हरियाणा डेस्क: पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने नशा तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत में उसे किया पेश गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया।

में जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने दी ये जानकारी

मामले में जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, 4 जून 2021 को पंचकूला के सेक्टर 1 में सूरज थिएटर के पास हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक साहिल खन्ना को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी साहिल खन्ना से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई थी कि, वह दिल्ली से एक नाइजीरियन युवक (सप्लायर) से नशा लाकर यहां बेचता था। आरोपी साहिल खन्ना की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के द्वारका से नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पंचकूला कोर्ट में आरोपी को पेश किया

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नाइजीरिया देश के वासी “चिडी” के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे 6 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इस रिमांड अवधि के दौरान क्राइम ब्रांच द्वारा यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी नाइजीरियन द्वारा यह गोरख धंधा कहां-कहां चलाया जाता था?? और वह किस-किस को नशा सप्लाई करता था? साथ इसके पासपोर्ट की भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *