Wednesday , 18 September 2024

राज्य स्तरीय बॉक्सर व मॉडल की तेजधार हथियार से हत्या, घटना CCTV में हुई कैद

हरियाणा डेस्क: तेज कॉलोनी में सोमवार रात एक युवक कामेश की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना के अनुसार कॉलोनी के ही कई युवक एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इन युवकों का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने गए कामेश पर एक युवक ने तेजधार हथियार से वार कर दिया। परिजनों ने कामेश को गंभीर हालात में पीजीआई में भर्ती  करवाया गया। जहां उपचार के दौरान कामेश ने दम तोड़ दिया। हत्या की यह घटना सीसीटीवी में कैद है गई।

राज्यस्तरीय बॉक्सर और मॉडल भी था कामेश

बताया जा रहा है कि, कामेश एक राज्यस्तरीय बॉक्सर भी रहा है और साथ ही फिलहाल मॉडलिंग भी करता था। कामेश ने 2019 में पंजाबी म्यूजिक एल्बम दिल दियाँ लगियां में भी काम किया है।कामेश के भाई बताया.. कि शाम को लड़की की छेड़खानी के चलते एक झगड़ा हुआ था। जिसमें कामेश बीच बचाव करने के लिए गया था। इस दौरान राहुल नाम शख्स ने उस पर छूरी से वार कर दिया। जिसने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *