Wednesday , 18 September 2024

हिमाचल: BJP के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन, पार्टी ने रद्द किए सारे कार्यक्रम

  • हिमाचल प्रदेश भाजपा को एक बड़ा झटका
  • प्रदेश भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र बरागटा का निधन
  • लंबे समय से पीजीआई में थे उपचाराधीन

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, प्रदेश भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और विधायक व मुख्‍य सचेतक नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया। वह काफी समय से अस्‍वस्‍थ थे। बताया जा रहा है वह पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे और वहां रात को उनका निधन हो गया। नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर फैल गई है।

नरेंद्र बरागटा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्‍त था

नरेंद्र बरागटा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्‍त था, वह मुख्‍य सचेतक थे। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने आज प्रस्तावित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक स्‍थगित कर दी है। अब आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक नहीं होगी। मंत्रिमंडल बैठक की नई तारीख शीघ्र घोषित की जाएगी।

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक हुई स्थगित

मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते होटल पीटरहॉफ में आज प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इस बैठक में अनलॉक पार्ट-2 में कई रियायतें दी जानी थीं। साथ ही प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट करने, कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ाने, दुकानें खोलने की छूट पांच बजे तक करने आदि पर फैसला होना था। वहीं नरेंद्र बरागटा के  निधन के बाद हिमाचल भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *