Monday , 7 April 2025

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, इन 3 नेताओं ने पार्टी छोड़ थामा ‘हाथ’

पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव को समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में मौके की नजाकत को देखते नेताओं का दल बदलना शुरू हो गया है। जी हां, आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक साथ पार्टी के तीन बागी नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुखपाल सिंह खैरा, जगदेव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला शामिल हैं। तीनों ने चंडीगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता ली।

पंजाब कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान को लेकर 3 सदस्यीय समिति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच रहे है। सीएम के हेलीकॉप्टर के उड़ते हीपंजाब कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के इसकी घोषणा की। ट्वीट में लिखा है, ‘दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधायक और पूर्व नेता विपक्ष सुखपाल खैरा के साथ दो अन्य आम आदमी पार्टी विधायकों का कांग्रेस में स्वागत किया।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *