Monday , 7 April 2025

खतरनाक हो रहा Black Fungus, 18 राज्यों में 5,424 मामले दर्ज

नेशनल डेस्क: देशभर में कोरोना संकट के बीच अब ब्लैक फंगस जमकर कहर ढा रहा है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मंत्री समूह की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने देशभर में ब्लैक फंगस की स्थिति पर जानकारी दी। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने बताया कि देश के 16 राज्‍यों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि आज सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के करीब 5,424 मामले सामने आए हैं।

18 राज्यों में ब्लैक फंगस के 5,424 मामले दर्ज किए गए

डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा, ”आज सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं। इनमें सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं, जबकि कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं हैं।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *