Friday , 20 September 2024

बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राहुल गांधी ने PM मोदी को दिए ये 4 सुझाव !

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तो वहीं अब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट्स का वैज्ञानिक तरीकों से पता लगाया जाए।  साथ ही पूरी दुनिया को इस बारे में बताया जाए और सभी भारतीय नागरिकों को जल्द टीका लगाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर यह आरोप भी लगाया कि सरकार की ‘विफलता’ के कारण देश एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर के लॉकडाउन के मुहाने पर खड़ा हो गया है और ऐसे में गरीबों को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए ताकि उन्हें पिछले साल की तरह पीड़ा से नहीं गुजरना पड़े।

ये दिए सुझाव

  • राहुल गांधी ने पीएम को पत्र लिखते हुए कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए ये 4 सुझाए दिए। उन्होंने कहा…
  • वैज्ञानिक तरीके से वायरस और इसके म्यूटेशन को देशभर में ट्रैक किया जाएगा। इसके लिए जीनोम सिक्वेंसिंग के साथ-साथ बीमारी के पैटर्न को समझा जाए।
  • उन्होंने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया, ”इस वायरस और इसके विभिन्न स्वरूपों के बारे में वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जाए। सभी नए म्यूटेशन के खिलाफ टीकों के असर का आकलन किया जाए।
  • सभी लोगों को तेजी से टीका लगाया जाए।
  • पारदर्शी रहा जाए और शेष दुनिया को हमारे निष्कर्षों के बारे में अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *