Friday , 20 September 2024

इंसानों के बाद अब जानवरों को भी हुआ कोरोना ? इस चिड़ियाघर में 8 शेर मिले संक्रमित

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस अब इंसानों ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी पनाह ले रहा है। जी हां, देश में तबाही मचाने वाला कोरोना अब जानवरों मे बी फैल रहा है। दरअसल, हैदराबाद के चिड़ियाघर में 8 शेर पॉजिटिव मिले हैं। यह घटना हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क (NZP) की है। जहां ये एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। ये खबर सामने ने के बाद आसपास सनसनी मच गई है।  मिली जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी ने नेहरू जूलोजिकल पार्क के अधिकारियों को बताया कि, आरटी -पीसीआर टेस्ट में 8 शेर पॉजिटिव मिले हैं।

वहीं, जू में शेरों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद एहतियात के तौर पर जू को बंद कर दिया गया है। जू में पब्लिक एंट्री बंद कर दी गई है। वहीं जांच कर रहे डॉक्टरों और कर्मंचारियों का कहना है कि आस पास आये संक्रमित लोगों से शेरों को भी संक्रमण फैला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *