Friday , 20 September 2024

गुरदासपुर उपचुनाव में जीत को कांग्रेस के फिर उभार का संकेत बताया कैप्टेन अमरिंदर व सुनील जाखड ने

चंडीगढ,17अक्टूबर। पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड दोनों ने कांग्रेस के उभार का संकेत बताया।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उपचुनाव के परिणामों से साफ है कि कांग्रेस के चुनावों में सफलता की ओर बढने की संभावनाएं बन गई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह छात्रसंघों के चुनावों में भी कांग्रेस के छात्र संगठन को सफलता मिली है।
    सुनील जाखड ने कहा कि आज बेरोजगारी बडी समस्या है। पंजाब के उद्योगों को पर्वतीय राज्यों को विशेष पैकेज दिए जाने से बडा आघात लगा है। किसानों के कर्ज माफ करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ज माफ करने की अधिसूचना तैयार की गई है। अब राज्य सरकार संसाधन जुटाकर इसे अमल में लायेगी। इसी मौके पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब के शहरी निकायों के विकास कार्यों के लिए 211 करोड रूपए जारी किए। शहरी निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अब विकास कार्यों को इस तरह आॅनलाइन किया जाएगा कि भ्रष्टाचार की गुजाइश ही नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *