Sunday , 15 September 2024

कोरोना काल मे बेहतर सेवाएं देने पर अस्पताल के 220 कर्मचारी सम्मानित

आज अंबाला शहर के सिविल हॉस्पिटल में सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह ने सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया। सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि कोरोना काल में बेहतर सेवाएं देने के लिए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना काल में अस्पताल से जुड़े सभी कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए बेहतर सेवाएं दी जिसके चलते अंबाला शहर का सामान्य हॉस्पिटल पहले स्थान पर रहा और इसकी वजह से अंबाला शहर सिविल अस्पताल को कायाकल्प सम्मान मिला। इस सम्मान में 50 लाख की राशि मिली जिसका 25 फीसदी  इन सभी कर्मचारियों को इनाम वितरित करने में खर्च किया गया है। इस बात की जानकारी सीएमओ कुलदीप सिंह ने दी। 

कोरोना काल मे डॉक्टरों की प्रशंसा तो चारों तरफ हुई।लेकिन महामारी संग लड़ाई में अस्पताल के अन्य कर्मचारियों का भी बराबर का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा। जिसकी कहीं भी चर्चा नही हुई। इसी कड़ी में आज अम्बाला के सीएमओ कुलदीप सिंह ने अम्बाला शहर के सामान्य अस्पताल के 220 कर्मचारियों को सम्मानित किया और कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *