Wednesday , 18 September 2024

धान की खरीद ना होने से गुस्साए किसान, सड़कों पर खड़ी कर दी धान से भरी ट्रालियां

देश भर में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ था की आज एक बार फिर किसान सड़कों पर आ गए।  विरोध की ये तस्वीरें अंबाला शहर से सामने आई हैं। दरसअल सरकार ने किसानों से वादा किया था की उनकी फसल का एक एक दाना खरीदा जाएगा लेकिन आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी किसी ने एक भी दाना नहीं खरीदा। किसानों का आरोप है की सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है और उनकी धान की फसल की खरीद तीन दिन बाद तक भी खरीद नहीं रही। किसानों ने अंबाला शहर अनाज मंडी के बाहर धान से भरी ट्रालियां  खड़ी कर दी और जाम लगा दिया।  

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार से बातचीत में कोई विकल्प न निकलने  के बाद ये एलान किया था की किसान अपनी धान की ट्रालियां ले कर सड़कों पर आ जाएँ, जिसके बाद किसानों ने अंबाला शहर अनाज मंडी के बाहर धान से भरी ट्रालियां  खड़ी कर दी और जाम लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *