Monday , 7 April 2025

OYO HOTEL में चल रहा था कसीनो का धंधा,पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

देश में जब से अनलाॅक की प्रक्रिया शुरू हुइ है, तब से लेकर अब तक किसी ना किसी काले कारनामों का पर्दाफाश होने लगा है। नया मामला फरीदाबाद से सामने आया है। जहां क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 द्वारा नीलम-बाटा रोड पर मौजूद ओयो होटल में कसीनो खिलाने के जुर्म में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस कसीनों के बारे में गुप्त सुचना मिली थी कि एनआईटी फरीदाबाद में एक होटल में कसीनो जुआ चल रहा है। जिसमे  छापेमारी करते हुए कसीनो खेल रहे 12 लोगो को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों में दो लड़कियां भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 1 लाख रूपये बरामद किए हैं।

आरोप है कि इस ग्रुप में जो 2 लड़कियां शामिल थी वो कैसिनो खेलने आयेे लोगों को रिझाने के काम करती थी । आरोपियों के गुट में शामिल महिलाओं समेत 3 आरोपी दिल्ली के हें और बाकी के 9 आरोपी फरीदाबाद के अलग अलग स्थानों के रहने वाले हैं। जिनके कब्जे से 1 लाख रूपये बरामद कर लिए गए हैं। फिल्हाल पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गइ है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *