Monday , 7 April 2025

महिला ने पहले प्यार के झूठे जाल मे फंसाया, फिर दुष्कर्म के आरोप में फंसा कर लाखों ऐंठे

हनीट्रैप का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पहले तो एक व्यक्ति को अपने प्यार के झूठे जाल में फंसाया, उसके साथ अवैध संबंध बनाए और फिर महिला ने उसी व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा कर लाखों रूपये ऐठ लिए। हैरान कर देने वाला ये मामला फतेहाबाद का है। बता दें कि हनीट्रैप का ये धंधा नशा तस्कर और उसकी पत्नी मिलकर चला रहे थे। इस मामले की सुचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी महिला को उसके तीन साथियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 20 हजार की नकदी भी बरामद कर ली। 

फतेहाबाद पुलिस के एसएचओ की माने तो गिरफ्तार आरोपी महिला का पति पहले से ही एनडीपीएस के केस में शामिल है। पुलिस की माने तो आरोपी महिला ने दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति को हनीट्रैप के मायाजाल में फंसाया और फिर एक लाख रूपये की फिरौती भी मांगी। 

वीओ..  फिल्हाल पुलिस की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह के बारे में पता जुटाने में लगी हुई है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *