Friday , 20 September 2024

पैसों के लेन देन में महिला ने दो बच्चों का किया अपहरण, पुलिस ने हांसी से महिला को किया काबू 

 

जींद- पैसों के लेन देन को लेकर बच्चों को अगवा करने वाली महिला को नरवाना सिटी पुलिस ने दो बच्चों सहित हांसी से काबू करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने दोनों बच्चें को उनके परिवार के सुपुर्द किया। सिटी नरवाना थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि गुरूवार को आर्यनगर नरवाना निवासी महिला रीतु ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके दो बच्चें लड़का कार्तिक व लड़की आंचल को नरवाना की एक जानकार महिला पूनम पंजाबी चौक नरवाना निवासी ने उनका अपहरण कर लिया हैं। पुलिस ने महिला रीतु की शिकायत पर आगामी कार्रवाही करते हुए स्थिति का जायजा लिया और तत्परता से महिला पूनम को हांसी से बच्चों सहित काबू कर लिया। एसएचओ ने बताया कि पूनम व रीतु का आपस में लेन देन था। पूनम ने रीतु से लगभग एक लाख रूपया लेना था। लेकिन समय पर पैसे न देने के कारण पूनम ने दूर्गा अष्टमी पर लड़का लड़की को भोजन करवाने के लिए बहाना बनाकर उन्हें अपने घर पर लेकर आई और जब काफी समय तक रीतु को बच्चें नहीं मिले तो उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए हांसी से महिला पूनम व दोनों बच्चों को हिरासत में ले लिया। एसएसओ ने बताया कि महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *