Friday , 20 September 2024

भाजपा की जीत से देश में दीवाली जैसा महौल: मंत्री कर्णदेव कांबोज

इंद्री, 23 मई। हरियाणा में  लोकसभा की 10 की 10 सीटों पर भाजपा कांग्रेस व अन्य दलों से आगे चल रही है। भाजपा कांग्रेस खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मालमे मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर पूरे देश में दीवाली जैसा महौल है। आज का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भाजपा की इस बम्पर जीत पर इंद्री स्थित कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने जीत का जश्र मनाया और सभी ढ़ोल की थाप पर जमकर थिरके। कार्यकर्ताओं ने मंत्री कांबोज का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस जीत से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। मंत्री कांबोज ने चुनाव का रिजल्ट अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर देखा।

मंत्री कांबोज ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बीते पांच वर्षो में विश्व पटल पर भारत का सम्मान बढ़ा है और केंद्र सरकार ने सभी वर्गो के लिए काम किया। नोटबंदी और जीएसटी जैसे बदलावों के कारण देश की अर्थव्यवस्था सुधरी जिससे देश के मतदाताओं ने एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया। विपक्ष के नेताओं ने नरेंद्र मोदी पर तरह-तरह के आरोप लगाए जिससे जनता में विपक्ष के प्रति गहरा रोष था। देश की जनता ने एक अच्छे और सच्चे नेता को चुना है और जनता ने विपक्ष के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।

वहीं हरियाणा में बीते साढ़े चार वर्षो के दौरान सीएम मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है और सबका साथ-सबका विकास के आधार पर सभी वर्गो को सम्मान दिया जिसके आधार पर हरियाणा में भाजपा 10 सीटें जीत रही है। जनता पहचान चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है।

मंत्री कर्णदेव कांबोज ने देश व हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया और दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों में 70 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। हम जनता की अदालत में पिछले साढ़े चार वर्षो का रिर्पोट कार्ड रखेगें और बताएगें कि इस कार्यकाल में हरियाणा का किस प्रकार से कायाकल्प किया है। मनोहर सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सफलता पाई और मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव से पूर्व 15 से 20 हजार युवाओं को नौकरियां दी जाएगी। पिछले चुनावों में जहां भाजपा को सीटे नहीं मिली थी, वहां भी भाजपा का कमल खिलेगा।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास कांबोज ने भाजपा की जीत पर देशवासियों और हरियाणावासियों को बधाई दी और कहा कि यह जीत वर्ष 2014 से भी बड़ी है। उन्होंने कहा कि इंद्री सहित पूरे हरियाणा की जनता ने पूरे उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। हरियाणा सरकार युवाओं की आशाओं पर खरी उतरी है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जनमत का अपमान है। देश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है, उसी के आधार पर यह ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी रिकार्ड सीटे जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *