Friday , 20 September 2024

खीचतान में ऐसा हो ही जाता है- मुख्यमंत्री

गुरुग्राम- 
नवरात्रों के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में पहुचे और उन्होंने माँ शीतला का माथा टेककर पूजा अर्चना की | मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंदिर प्रांगण में हवन यग्य में भी भाग लिया इस मौके पर हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल , PWD मंत्री राव नरबीर सिंह व् गुरुग्राम से भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल उनके साथ मौजूद थे | लगभग 25 मिनट तक पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शीतला माता श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ मीटिंग भी की और मंदिर को भव्य बनाने के लिए चर्चा की | इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सबसे पहले हरियाणा वासियों को नवरात्रे की बधाई दी और गुरुग्राम में हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों के बारे में बताते हुए कहा कि गुरुग्राम में पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 4 सीटे हासिल की थी लेकिन इस बार यह आकडा 14 पर पहुच गया है और मेयर भी भाजपा का बनेगा | वन्ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में विपक्ष बिलकुल खतम हो गया है और उन्हें बहुत कमजोर विपक्ष की आशा नही थी | मुख्यमंत्री से भाजपा की कम सीटे आने पर पूछने पर उनका जवाब था कि कई बार खीचतान में ऐसा ही हो जाता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *