Sunday , 15 September 2024

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित सुनीता दुग्गल ने कांग्रेस पर किया कड़ा प्रहार

टोहाना, 19 अप्रैल 2109 : टोहाना विधानसभा में भाजपा प्रत्याक्षी सुनीता दुग्गल ने चुनावी कार्यलय का शुभांरभ किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सुभाष बराला ने मंच के माध्यम से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर जमकर जुबानी प्रहार किए। सुभाष बराला ने अशोक तंवर के घुंघरू वाले लठठ के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये वो नेता है जिनके पहले ही लठठ से सेवा हो चुकी है। सुनीता दुग्गल ने भी इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चुनाव लडऩा नही चाह रहे लेकिंन उनकी पार्टी बार-बार उन्हें चुनाव लडवाने में लगी है। सुनीता दुग्गल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अशोक तंवर अन्दर जाकर कहते है वो चुनाव नहीं लड रहे पर उन्हें धक्का मार कर चुनाव में भेजा जा रहा है।
यहाँ सुनीता दुग्गल यह कहने से भी नहीं चुकी कि भाजपा की बल्ले-बल्ले है बाकी सब थल्ले-थल्ले है। सुनीता दुग्गल ने फतेहाबाद के नाम की व्याखया करते हुए पार्टी प्रदेशध्यक्ष सुभाष बराला सहित सभी को अपने नाम के साथ फतेहाबाद लगाने की बात कही। उनका कहना था कि फतेहाबाद का अर्थ है फतेह का होना व आबाद होना।
सुनीता दुग्गल ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का मजबूती से दावा किया। कार्यकतार्आ की मेहनत व जनता के प्यार का अनोखा पैकज भाजपा को मिल रहा है। जिससे यहां पर पहली बार कमल का फुल खिलेगा। वही इनेलो व जजपा पर कहा कि इनके बारे में चर्चा करना ही फजुल है क्योकि ये एक दूसरे के बारे में गलत-बाते करते है।
वही सुभाष बराला ने मंचीय अशोक तंवर को निशाना बनाते हुए कहा कि वो बडी बहकी -बहकी सी बाते करते है जीद चुनाव में भी गाना गा रहे थे कि आधा घण्टा रहगा जीतन में विरोधी बड गए भीतर में, उन्होनें पूर्व की घटना को याद करवाते हुए कहा कि जो लठ वाले घुघर की बात कर रहे है ये वही है जिनकी उन्ही के पार्टी वालों ने लठठ से सेवा की थी। उनहोनें सिरसा से जीत का प्रबल दावा किया।   प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *