Friday , 20 September 2024

जेजेपी और आप के गठबंधन पर इनेलो ने साधा निशाना, दोनों को बताया धोकेबाज पार्टी

13 April 2019 फतेहाबाद: जेजेपी और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोनों ही पार्टियों को धोकेबाज करार किया। इनेलो नेता  बलवान सिंह दौलतपुरिया ने जेजेपी व आप के गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन बताते हुए  एक के बाद एक दोनों पार्टियों को आड़े हाथों लिया। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अन्ना हजारे के पीठ में चाकू घोपा तो जेजेपी ने ओम प्रकाश चौटाला की पीठ में चाकू घोपा हैं। बातों ही बातों में इनेलो विधायक ने जेजेपी को  ‘किलकी मार गिरोह’ की संज्ञा दे डाली।
पत्रकारों से बात करते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया ने करनाल में आईटीआई छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए हरियाणा पुलिस को गुंडा बताया और  मुख्यमंत्री को तुरंत प्रभाव से करनाल के एसपी को बर्खास्त करके हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से इस पूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जाने की मांग की।
टोहाना में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न पार्टियों के चुनाव चिन्ह का मजाक उड़ाए जाने को इनेलो नेता ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मुख्यमंत्री स्तर के नेता को यह सब शोभा नहीं देता।
इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने लोकसभा चुनाव में 10 में से 7 सीटों पर इनेलो की जीत का दावा किया है।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *