Friday , 20 September 2024

ई- ट्रेडिंग को लेकर सरकार से खफा आढ़ती व्यापारी, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

10 अप्रैल 2019 टोहाना : सरकार की ऑन लाईन परचेजिग के विरोध में प्रदेश के आढती हडताल पर है। हड़ताल का असर टोहाना क्षेत्र में भी देखने को मिला यहाँ सभी दुकाने सुबह से ही बंद रही। ई- ट्रेडिंग के विरोध में आढती यूनियन ने मार्किट कमेटी में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि या राजा मुर्ख है या जनता मुर्ख है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो आने वाले समय में देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि सरकार ही नही बल्कि विपक्ष भी उनके साथ नहीं है। व्यापारियों ने चेतावनी दी अगर उन्हें दबाया गया तो सभी व्यापारी सड़कों पर आ जाएंगे।

बता दें कि टोहाना में मुख्यमंत्री के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यापारियों का कहना है कि वो लोग आठ बार मुख्यमंत्री से मिल चुके है पर उनकी समस्या का कोई हल नहीं हुआ। गुस्साए व्यापारियों ने मौजूदा सरकार को जिद्दी सरकार कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे जो भी किया जाएगा वो राज्य स्तरीय कमेटी के दिशानिर्देश में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *