Wednesday , 18 September 2024

जीन्द उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस व जेजेपी ने पैसे में खरीदे वोट- अभय सिंह चौटाला

भिवानी, 18 फरवरी(जगबीर घणघस): भिवानी की जाट धर्मशाला में इनेलो जिला कार्यकर्ता की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में इनेलो सुप्रिमों औमप्रकाश चौटाला ने पहुंचना था, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने की वजह से वह इस बैठ में शामिल नहीं हो सके और जिसके बाद अभय सिंह चौटाला जिला कार्यकर्ता की बैठक लेने पहुंचे।
यह बैठक एक मार्च को हांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली का निमंत्रण देने को लेकर आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले सभी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजली दी। इस दौरान अभय सिंह चौटाला कांग्रेस व भाजपा के साथ साथ अपने बङे भाई अजय सिंह चौटाला पर खूब गरजे।  अभय सिंह चौटाला ने एक के बाद एक अजय सिंह चौटाला पर कई आरोप जड़े और कहा कि अजय चौटाला व मीडिया के चलते उनकी 2009 में सरकार नहीं बनी।
इतना ही नहीं अभय सिंह चौटाला ने भाजपा, कांग्रेस सहित जेजेपी पर जींद उपचुनाव में पैसे के बल पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि सभी पैसे के बल पर जींद उपचुनाव जितने में लगे थे।
वहीं अभय सिंह चौटाला ने अपने सम्बोधन में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होने के संकेत दिए। इसके लिए उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों को आधार बताया। भजपा पर निशाना साधते हुए अभय चौटाला ने  कहा कि भाजपा की दौगली नीति है। जो कहते हैं वो करते नहीं और जो करते हैं वो कहते हैं। उन्होंने कहा कि खुद सीएम लोकसभा और विधानसभा का चुनाव साथ ना होने का बयान देते हैं जिससे लगता है कि चुनाव साथ होंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हालात खराब हैं और हर वर्ग सरकार से दुखी होकर बदलाव चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *