Friday , 20 September 2024

इनेलो की अंदरूनी कलह पर अशोक तंवर ने कसा तंज, बोले इनेलो का हो चूका नाश

जींद, 17 अक्तूबर: कांग्रेसियों द्वारा उप-चुनाव करवाने की मांग को लेकर जींद में चल रहे धरने पर पहुंचे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर।  यहाँ उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा सरकार और इनेलो पर जमकर निशाना साधा। अशोक तंवर ने जहाँ एक तरफ इनेलो को प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बताया वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जींद में उप चुनाव ना करवा कर हरियाणा सरकार अपनी हार से बच रही है।
वहीं अशोक तंवर ने इनेलो को घेरते हुए कहा कि इनेलो पार्टी में अब सत्ता संघर्ष के साथ साथ खूनी खेल भी खेला जा रहा है। क्योंकि परिवार ही सत्ता के लिए एक दूसरे पर राजनीतिक और व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं।
गौरतलब है पिछले कई दिनों से जींद के मिनी सचिवालय पर कांग्रेसी जींद में उपचुनाव करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं जिनका समर्थन करने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर बुधवार को जींद पहुंचे और इनलो पार्टी के साथ साथ भाजपा सरकार को घेरते हुए तंज कसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *